स्वस्थ उत्तराखण्ड के लिए मैराथन जरूरी: खेल मंत्री रेखा आर्या – uttarakhandawaaz.in

स्वस्थ उत्तराखण्ड के लिए मैराथन जरूरी: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून ,

देहरादून में आयोजित मैराथन कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखण्ड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि समाज को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का सशक्त माध्यम हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते प्रभाव और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां लगातार कम होती जा रही हैं। मोबाइल और डिजिटल जीवनशैली ने जहां दिनचर्या को आसान बनाया है, वहीं शारीरिक सक्रियता में कमी भी आई है। यदि प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या दौड़ को अपनाया जाए तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी साधन है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असली जीत पदक की नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की होती है। कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर पहुंचे प्रतिभागियों का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उत्साह उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो सक्षम होने के बावजूद फिटनेस के प्रति लापरवाह रहते हैं।

इस अवसर पर अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेई, मार्केटिंग हेड विनीत मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता बिशन सिंह बोरा, मार्केटिंग मैनेजर लोकेश शर्मा, पंकज पोखरियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *