देहरादून ,
देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहूवाला चंदा ताल में होली के दौरान अवैध मावा बनाए जाने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने एक मकान में छापेमारी की। हालांकि यह कार्रवाई पूरी तरह सफल नहीं हो सकी और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो मकान में दो महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़का मौजूद थे। महिला सदस्य होने के कारण विभाग की टीम और साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। बताया गया कि लगभग एक घंटे पहले महिला पुलिसकर्मी की मांग की गई थी, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई।
इसी दौरान घर में मौजूद एक महिला ने टीम से बातचीत के दौरान अपने कपड़े फाड़ लिए, जिससे स्थिति असहज हो गई और टीम को पीछे हटना पड़ा। कुछ ही देर बाद नाबालिग लड़का मौके से फरार हो गया, जबकि तीनों महिलाएं मकान में ताला लगाकर वहां से चली गईं। इस घटनाक्रम के चलते छापेमारी पूरी तरह विफल रही।
सूत्रों के अनुसार, नकली मावा बनाने के मामले में शाहनवाज नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, जो पूर्व में भी ऐसे मामलों में संलिप्त बताया जाता है।
यह घटना पुलिस और खाद्य विभाग की तैयारी पर भी सवाल खड़े कर रही है कि पर्याप्त बंदोबस्त के साथ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। जानकारी मिल रही है कि खाद्य विभाग की टीम अब आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ दोबारा छापेमारी की तैयारी कर रही
