दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा

देहरादून ,

प्रदेश में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए आवास विभाग तेजी से पार्किंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर पार्किंग क्षमता बढ़ाने की योजना पर तेजी से अमल हो रहा है।

11 स्थानों पर मिलेगी नई पार्किंग

आवास विभाग के अनुसार दूसरे चरण में 11 स्थानों पर पार्किंग निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में इन परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है। इनके तैयार होने पर 1082 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

पहले चरण में क्या हुआ

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विकास प्राधिकरणों से 195 स्थानों पर पार्किंग प्रस्ताव मिले थे, जिनमें—

  • सरफेस पार्किंग

  • मल्टी लेवल पार्किंग

  • टनल पार्किंग

जैसे विकल्प शामिल थे।

इनमें से आवास विभाग अब तक 114 परियोजनाओं की डीपीआर मंजूर कर चुका है और बजट भी जारी हो चुका है।
पहले चरण में 54 स्थानों पर 3244 वाहनों की पार्किंग सुविधा शुरू की जा चुकी है।

अतिरिक्त 11 स्थानों पर भी निर्माण

इसके अलावा विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से 11 और स्थानों पर पार्किंग बना रहे हैं, जिससे 359 वाहनों की अतिरिक्त क्षमता जुड़ेगी।


सचिव आवास के निर्देश

सचिव आवास आर राजेश कुमार ने सभी विकास प्राधिकरणों को निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि—

  • आगामी यात्रा सीजन से पहले पार्किंग सुविधाएं शुरू की जाएं

  • पार्किंग स्थलों पर शौचालय, प्रकाश और सफाई की समुचित व्यवस्था हो

  • निर्माण में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए

सरकार को उम्मीद है कि नई पार्किंग सुविधाओं के शुरू होने से प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों पर जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *