एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अलर्ट मोड में दून पुलिस, पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान

देहरादून ,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जनपद में आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 14 फरवरी 2026 को जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी ने अपनी पहली ही बैठक में सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाए और सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में 15 फरवरी 2026 को नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग की।

अभियान के दौरान जनपद में प्रवेश करने वाले सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही आंतरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधी जानकारी भी जुटाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *