देहरादून ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2026 को थाना राजपुर पर गठित टीम आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 135 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना नरसेना, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गली नंबर 6, गढ़वाली कॉलोनी रायपुर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर में मु0अ0सं0 33/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी संख्या UK14G1421 को भी सीज़ कर दिया गया है।
बरामदगी
-
03 पेटी (135 टेट्रा पैक) अवैध देसी शराब (माल्टा)
-
तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी
पुलिस टीम
-
कांस्टेबल दिनेश
-
कांस्टेबल विशाल
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।