देहरादून ,
देहरादून के नए एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने पदभार संभाल लिया है। पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में रहेंगी।
एसएसपी डोबाल ने कहा कि देहरादून में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी त्रुटिवश या पर्याप्त ध्यान न देने के कारण अपराधी किस्म के लोग बच निकलते हैं, लेकिन अब सत्यापन अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि संदिग्ध और अपराध प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।
एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।
Looking for some ‘w88 khuyến mãi’! Anyone got any codes or tips for bonus plays on W88? Thanks! w88 khuyến mãi