देहरादून में जे.पी. नड्डा का स्वागत, दीक्षांत समारोह और बीजेपी बैठक में होंगे शामिल

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्री नड्डा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री नड्डा देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *