राजस्थान में पकड़ा गया रायपुर मर्डर केस का मुख्य आरोपी ,अंकुश भी गिरफ्तार

देहरादून ,

रायपुर मर्डर में मुख्य अभियुक्त रामबीर को हल्की मुठभेड़ के बाद 400 किलोमीटर दूर तलवार गाँव थाना बेहरोल सदर जिला कोटपुतली राजस्थान से लिया हिरासत में,

एसएसपी देहरादून लगातार सभी टीम की कर रहे मॉनिटरिंग

फरार अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु विभिन्न राज्य में देहरादून पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार दे रही है दबिश

थाना रायपुर के मर्डर केस मैं मुख्य अभियुक्त रामवीर सहित घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रामवीर को देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा तलवार गाँव थाना बहरोल सदर जिला कोटपुतली राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

हत्याकांड के षडय़ंत्र में शामिल एक अन्य स्थानीय रायपुर निवासी युवक/अभियुक्त अंकुश उर्फ गोलू को देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम ने किया देहरादून से गिरफ्तार

घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे अब तक हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल पांच अभियुक्तों को देहरादून पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

*हत्याकाण्ड की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु व 02 अन्य व्यक्ति हुए थे घायल*

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा हत्याकाण्ड के तत्काल अनावरण हेतु स्पेशल टीमें बनाकर अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु विभिन्न राज्यों में देहरादून पुलिस की स्पेशल टीमों को किया गया था रवाना ,टीमों द्वारा अभियुक्तों के ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड दी जा रही दबिश

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी टीमों की स्वयं की जा रही क्लोज मॉनिटरिंग

आमजन द्वारा अभियुक्त गण द्वारा अवैध रूप से संपत्ति निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई, इस संबंध में नगर निगम से समन्वय स्थापित कर नगर निगम की टीम को बुलाकर अभियुक्तगण की संपत्ति की पैमाइश कराई गई

अभियुक्तगण द्वारा अतिक्रमण करके यदि अवैध संपत्ति बनाई गई होगी तो शीघ्र वैधानिक कार्रवाही अमल में लाई जाएगी

घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, घटना में शामिल किसी भी अभियुक्त को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा, अभियुक्तों द्वारा अवैध तरीके से संपत्ति निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर नगर निगम से समन्वय स्थापित कर अभियुक्तों की संपत्ति की पैमाइश नगर निगम द्वारा कराई गई है,यदि अतिक्रमण करके अवैध संपत्ति अभियुक्तो द्वारा बनाई गयी होगी तो विधिक कार्रवाही की जाएगी:- एसएसपी देहरादून

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. रामवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम कासमपुर भूमा थाना मीरापुर जनपद मुज़फ़्फ़रनगर आयु -38 वर्ष।
2.अंकुश उर्फ गोलू पुत्र श्री बाबूराम निवासी रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 लाडपुर रायपुर रोड देहरादून उम्र 30 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *