देहरादून ,
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में अपना जन्मदिन शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों के साथ सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने बच्चों के साथ केक काटा तथा उनके स्नेहपूर्ण अभिवादन के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि लोक भवन परिवार की यह आत्मीयता उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक है। उन्होंने इस स्नेह और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ राम, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, परिसहाय श्री अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार शादिजा, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित लोक भवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।