मरीज की मौत को लेकर अस्पताल में बवाल, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

हल्द्वानी

हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कैंसर से पीड़ित मरीज की मौत के बाद पारिवारिक जनों ने चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है। तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि जिस मरीज को एक दिन पहले चिकित्सकों ने सही बताया था, सारी जांचे सही बताईं गईं और किसी भी प्रकार के खतरे से बाहर बताया गया था आज उसकी अचानक मौत होना किसी रहस्य से कम नहीं है। परिजनों ने साफ तौर पर कहा कि अस्पताल प्रशासन के पास किसी प्रकार की कोई सटीक व्यवस्था नहीं है न ही उन्हें पूछने पर कोई जानकारी दी गई। वहीं आरोप लगाया कि मरीज को पहले नली द्वारा खाना खिलाए जाने की बात कही फिर चम्मच से दाल पिलाए जााने की बात कही जबकि सत्यता क्या है इस बारे में कोई मुंह खोलने को राजी नहीं। इधर अस्पताल प्रशासन ने सारे आरोप निराधार बता दिए और अपने को एक अखबार से जुड़ा बताते हुए पत्रकारों पर देख लेने की बात तक कह डाली और कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं आपको बता दें कि पूर्व में भी एक मरीज का गलत तरीके से इलाज का मामला प्रकाश में आ चुका है जिसमें मरीज को बीमारी कुछ और थी और इलाज कुछ और कर दिया गया, जिससे बाद में जब उसे इलाज के लिए बरेली ले जाया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मरीज की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *