चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार ,

सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ मनोहर भण्डारी ने बताया कि बीती शाम को सचिन कुमार पुत्र अनुप सिंह निवासी महमूदपुर थाना कलियर शरीफ जनपद हरिद्वार ने थाने मे तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी बाइक को अज्ञात द्वारा क्षेत्र से चोरी कर ले गया है। सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बाइक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने रविवार को सूचना के आधाार पर क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सुलतान पुत्र अमजद निवासी मजरी मोहल्ला बहादराबाद हरिद्वार और मोहम्मद इरफान निवासी मजरी बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *