देहरादून ,
माननीय मुख्यमंत्री की जननीतियों से प्रेरित होकर जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम आमजन के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में डीएम ने 171 लोगों की समस्याएं सुनीं। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
गरीबी नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा
बिहार निवासी गरीब महिला रीना देवी ने अपने 11 वर्षीय मूक-बधिर बेटे की शिक्षा को लेकर गुहार लगाई। डीएम ने जिला प्रोबेशन एवं समाज कल्याण अधिकारी को बच्चे का स्पेशल चाइल्ड स्कूल में निःशुल्क दाखिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
स्कूल फीस बनी बाधा, प्रशासन बना सहारा
बंजारावाला निवासी रश्मि चौहान ने आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की स्कूल फीस न भर पाने की समस्या बताई। डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित स्कूलों से वार्ता कर फीस समाधान कराने और पढ़ाई निर्बाध जारी रखने के निर्देश दिए।
70 वर्षीय बुजुर्ग को मिला न्याय
बीमार एवं दिव्यांग मदन सिंह (70) ने संपत्ति से बेदखल किए जाने की शिकायत की। डीएम ने मौके पर ही भरण-पोषण का वाद दर्ज कराया।
घरेलू हिंसा पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा
मंगला सिंह ने पति द्वारा मारपीट और भरण-पोषण न देने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम एवं सीओ प्रेमनगर को महिला को त्वरित न्याय और सुरक्षा दिलाने के निर्देश दिए।
भूमि सौदे में धोखाधड़ी, FIR दर्ज
गाजियाबाद निवासी विकास ने 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकी की शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर ही FIR दर्ज कराई गई।
सहसपुर–कोटड़ा मार्ग पर बस सेवा बहाल होगी
तीन वर्षों से बंद बस सेवा से परेशान ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने रोडवेज को तत्काल बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन में अनियमितता पर सख्ती
ग्राम गाता और ऋषिकेश के भट्टोवाला क्षेत्र में अनियमितताओं की शिकायत पर सीडीओ को 5 जनवरी तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
पर्यावरण मित्रों का वेतन दिलाने के आदेश
सेलाकुई नगर पालिका के पर्यावरण मित्र को पांच माह से वेतन न मिलने पर डीएम ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अन्य अहम निर्देश
-
गौवंश संरक्षण हेतु भूमि चयन
-
धनपौ–लोहारी पैदल मार्ग मरम्मत का प्रस्ताव
-
भट्टोवाला व अजबपुर कलां में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश
जनता दर्शन में एसडीएम स्मृता परमार, अपूर्वा सिंह, विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/zh-TC/register?ref=DCKLL1YD