माल छोड़ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ शराब तस्कर,

शराब तस्करों पर दून पुलिस की कार्यवाही, स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही 12 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब को पुलिस ने किया बरामद

ऋषिकेश ,

शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा दौराने चेकिंग मनसा देवी फाटक के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07AA9675 को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक द्वारा मौके से वाहन को तेजी से चलाकर आगे जाकर जंगल के पास छोड़ दिया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन को चैक करने पर उसके अंदर से कुल 12 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई।
उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*बरामदगी*

1- 03 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर 01 व्हिस्की
2- 03 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की
3- 06 पेटी देशी शराब जाफरान
4- स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07AA9675

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *