ए.टी.एस. हैवेनली फुटहिल्स कॉलोनी में मारपीट व तोड़फोड़, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज – uttarakhandawaaz.in

ए.टी.एस. हैवेनली फुटहिल्स कॉलोनी में मारपीट व तोड़फोड़, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून ,
थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत ए.टी.एस. हैवेनली फुटहिल्स कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड में बीती रात मारपीट एवं विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

इस संबंध में कॉलोनी निवासी अजय सिंह पुत्र डॉ. एस.के. सिंह, निवासी 120 ए.टी.एस. कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून द्वारा आज दिनांक 20.12.25 को थाना रायपुर में तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी निवासी पुनीत अग्रवाल एवं उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को सड़क पर रोककर गाली-गलौच की, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा ईंट मारकर वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया।

तहरीर के अनुसार, घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता एवं मारपीट की गई। पुलिस ने अजय सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी पुनीत अग्रवाल एवं उसके एक अन्य साथी के विरुद्ध थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है तथा विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

2 thoughts on “ए.टी.एस. हैवेनली फुटहिल्स कॉलोनी में मारपीट व तोड़फोड़, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *