इस बार आकर्षण का केन्द्र होगा 131 फुट का रावण का पुतला

देहरादून ,

बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक हरीश विरमानी ने कहा है कि दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर परेड ग्राउंड में 131 फुट का रावण का पुतला बनाया गया है जो देखने लायक है। आज बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा सुभाष रोड स्थित बंजारा रेस्टोरेंट में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बन्नू बिरादरी अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक हरीश विरमानी द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमें इस वर्ष सबसे ऊंचा 131 फुट का रावण का पुतला बनाया गया है जो देखने लायक है। इस अवसर पर इसके साथ ही दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के सदस्य अशोक वर्मा द्वारा बताया गया कि रावण दहन का कार्यक्रम बन्नू बिरादरी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सेठ लक्ष्मण दास विरमानी द्वारा किया गया उनके कार्यकाल से लेकर अभी तक यह कार्य उनके सुपुत्र हरीश विरमानी अध्यक्ष बन्नू बिरादरी एवं मुख्य संरक्षक दशहरा कमेटी द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ किया जाता है। उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधान संतोख सिंह नागपाल द्वारा बताया गया कि इस बार का रावण दहन एवं कुंभकरण, मेघनाथ व लंका दहन अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि रावण को इस बार भव्य रूप दिया गया है इसके साथ ही एक दिन पहले परेड ग्राउंड में भव्य लाइटिंग का विशेष प्रबंध किया गया है जोकि अपने आप में देखने लायक है। उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। मीडिया प्रभारी संजीव विज द्वारा बताया गया कि शोभायात्रा का शुभारंभ कालिका मंदिर मार्ग स्थित मां कालिका माता मंदिर से होगा । शोभा यात्रा कालिका माता मंदिर मार्ग से होते हुए मोती बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर से होते हुए एस्लेहाल चैक से परेड ग्राउंड की तरफ प्रस्थान करेगी एवं वहां पहुंचकर 5 बजे लंका दहन का कार्यक्रम होगा और 6.05 पर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलो का देहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 25 अक्टूबर 2023 को भारत मिलाप का कार्यक्रम साय 4रू00 बजे परेड ग्राउंड में रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर आर के जैन अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में 108 कृष्णागिरी महाराज टपकेश्वर मंदिर ,रमिन्द्री मंद्रवाल डिप्टी रजिस्टार कॉपोरेटिव, अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, गीता विरमानी समाजसेविका उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को सांय छह बजकर पांच मिनट में रावण का दहन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *