सीएमओ देहरादून ने पोस्टमार्टम हाउस का किया औचक निरीक्षण

विद्युत, फ्रीजर और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

देहरादून,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिला कोरोनेशन चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, एसडीएम सदर हरि गिरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेश जोशी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण पंवार उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्युत आपूर्ति, फ्रीजर संचालन एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शवों के उचित रख-रखाव और सम्मानजनक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति मांग के आधार पर पूर्व में ही की जा चुकी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

3 thoughts on “सीएमओ देहरादून ने पोस्टमार्टम हाउस का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *