देहरादून ,
श्री सनातन धर्म मंदिर द्वारा आयोजित भावपूर्ण श्री श्री जगन्नाथ यात्रा हर्ष, उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा में सभी भक्तों ने मिलजुल कर बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई, प्रसाद का वितरण हुआ और भगवान श्री जगन्नाथ जी को विधिवत भोग अर्पित किया गया।
यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस प्रशासन ने पूरे आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए सभी पुलिस कर्मचारियों का श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया गया।
यह पावन यात्रा अनेक सेवकों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से संपन्न हुई। प्रमुख रूप से सेवक शिवकुमार तोमर, आर.एस. त्यागी, वी.के. छतवाल, कवल ओबराय, अनिल पुरी, शमशेर सिंह साहब, संजय सुदी, एस.के. मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, हरीश नागोरिया, जे.पी. भट्ट, धीरेंद्र कठेत, बिजेंदर, पार्षद अमित भंडारी, विवेक कोठारी, राजीव कंटूर, मंदिर के आचार्य आई.एस. नौटियाल, दीनबंधु जी, दीक्षित जी, मिश्रा जी, प्रिंस कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।
श्री सनातन धर्म मंदिर ने सभी भक्तों, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में श्रद्धा, एकता और सेवा की भावना को बल मिलता है।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF