सीपी शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सरकार का पुतला जलाया – uttarakhandawaaz.in

सीपी शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सरकार का पुतला जलाया

देहरादून ,

महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए एस्ले चैक पहंुचे जहां पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर डाॅक्टर गोगी ने कहा कि भाजपा नेताओं की शह पर रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर हुआ जानलेवा हमला और बार बार विपक्ष के नेताओं पर हो रहे हमले और दुव्र्यवहार भाजपा के शासन में राज्य की ध्वस्त होती कानून व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एक शिलापट्ट को सम्मानपूर्वक पास ही शिफ्ट करने को लेकर विपक्षी नेता पर जानलेवा हमला करना भाजपा नेताओं का अहंकार और संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। भाजपा नेता यह भूल गए हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए की न तो वे हमेशा से सत्ता में रहे हैं न हमेशा सत्ता में रहेंगें। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *