अटल जी की प्रेरणा से मोदी सरकार देश को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है: मुख्यमंत्री
देहरादून ,
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अटल–मोदी सुशासन यात्रा’ में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आंध्र प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित इस यात्रा में शामिल होना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और दूरसंचार क्रांति जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने गठबंधन सरकार का सफल कार्यकाल पूरा कर यह सिद्ध किया कि जब उद्देश्य राष्ट्रहित हो, तो सभी दल एकजुट होकर देश के लिए कार्य कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की प्रेरणा से आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी योजनाओं से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त रूप से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में शामिल हो रहा है और रक्षा, अंतरिक्ष व अवसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के 99 प्रतिशत गांव सड़कों से जुड़ चुके हैं तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पोलावरम परियोजना, औद्योगिक शहरों, नाइट विजन फैक्ट्री और सेमीकंडक्टर इकाइयों के माध्यम से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणा से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ और आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है। समान नागरिक संहिता लागू करना, धर्मांतरण विरोधी कानून और लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़े कदम इसी दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण निर्णय हैं।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/sl/register?ref=GQ1JXNRE
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.gate.com/share/XwNAUwgM
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.