उत्तराखंड में 17 दिसंबर से शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय कैम्प, 23 विभाग देंगे योजनाओं का लाभ

देहरादून ,
प्रदेश में 17 दिसंबर से 45 दिनों तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय कैम्प आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित कुल 23 विभाग अभियान में भाग लेंगे। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सचिव सामान्य प्रशासन विनोद सुमन ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

कैम्पों में योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बड़े न्याय पंचायतों को आवश्यकता अनुसार दो भागों में विभाजित कर कैम्प लगाए जाएंगे। प्रत्येक सप्ताह 2–3 कार्यदिवसों में कैम्प आयोजित होंगे। किसी एक कैम्प में जिलाधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति रहेगी, जबकि अन्य में सीडीओ, एडीएम या एसडीएम मौजूद रहेंगे। अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।

One thought on “उत्तराखंड में 17 दिसंबर से शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *