खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर बढ़ाया हौसला, बागनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
बागेश्वर,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर पहुंचकर सरयू नदी तट पर जारी विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि परियोजनाओं को निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं सरकारी योजनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर बढ़ाया उत्साह
अपने बागेश्वर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों के साथ रैकेट थामकर बैडमिंटन खेला और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं, उपकरणों और संसाधनों की जानकारी लेते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
बागनाथ मंदिर में पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
निरीक्षण और खेल गतिविधियों के बाद मुख्यमंत्री धामी बागनाथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और अपने विचार साझा किए।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर वीर सैनिकों को याद किया
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के वीर सैनिकों की शौर्य, बलिदान और समर्पण भावना को नमन करने का अवसर है। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को टोकन फ्लैग और लापेल पिन लगाया गया।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.