नेहरू कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में फरार 10,000₹ के इनामी गैंगस्टर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ से दबोचा गया आरोपी; पीली धातु के सिक्के बरामद, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था वांछित

देहरादून ,

 नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी गैंगस्टर राजन सिंह को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा कई टीमों को लगाया गया था।


पृष्ठभूमि

दिनांक 15 सितम्बर 2025 को वादी प्रमोद त्यागी निवासी अशोक विहार, देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़ी कार से नगदी व सोना-चांदी का सामान चोरी कर लिया गया। शिकायत पर धारा 305(a) BNS के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में शामिल गैंग के सरगना विनय त्यागी, जिसके खिलाफ विभिन्न प्रदेशों में लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, सहित दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, गैंग के विरुद्ध मुअसं 357/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में भी मामला दर्ज किया गया था।


इनामी आरोपी की गिरफ्तारी

मामले में वांछित आरोपी राजन सिंह, निवासी मेरठ, घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही थीं और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

22 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के 05 सिक्के बरामद किए गए।


गिरफ्तार अभियुक्त

राजन सिंह
पुत्र: शेर सिंह
निवासी: 180C/1, सी ब्लॉक, जागृति विहार, थाना मेडिकल, मेरठ, उत्तर प्रदेश
उम्र: 37 वर्ष


बरामदगी

  • पीली धातु के सिक्के : 05


पुलिस टीम

थाना नेहरू कॉलोनी

  1. SI प्रवीन पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास

  2. का० श्रीकांत ध्यानी

  3. का० बृजमोहन रावत

  4. का० हितेश चौधरी

SOG टीम

  1. SI संदीप लोहान

  2. का० ललित

  3. का० विपिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *