अब 24 नवम्बर के बजाय 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
देहरादून ,
उत्तराखंड सरकार ने गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस के संबंध में घोषित सार्वजनिक अवकाश में आंशिक संशोधन किया है।
पूर्व में यह अवकाश 24 नवम्बर 2025 (सोमवार) के लिए घोषित किया गया था, जिसे संशोधित करते हुए अब 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में शासन द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों, राजकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और उपक्रमों में यह अवकाश लागू होगा।
मुख्य बिंदु
-
शहीद गुरू तेग बहादुर जी की शहादत दिवस पर सरकारी अवकाश में बदलाव
-
24 नवम्बर की जगह अब 25 नवम्बर 2025 को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
-
शासन ने संशोधित आदेश जारी किए

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. binance kod