हिंदू महिला का धर्म बदलकर बनाए गए फर्जी बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद — आरोपी ने महिला को ‘रीना चौहान’ से ‘फरजाना अख्तर’ बनाकर किया था निकाह
देहरादून ,
भारतीय नागरिक के नाम पर forged documents बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद मामले में अवैध धर्मांतरण का गंभीर प्रकरण उजागर हुआ है। दून पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इस मामले में बांग्लादेश की संबंधित एजेंसियों से लगातार संपर्क में है, ताकि सम्पूर्ण प्रकरण की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिनमें सहअभियुक्ता रीना चौहान के धर्म परिवर्तन के बाद बनाए गए फर्जी बांग्लादेशी प्रमाण पत्र भी शामिल हैं। दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है कि अभियुक्त ने रीना चौहान का धर्म बदलकर उसका नाम ‘फरजाना अख्तर’ कर दिया और बाद में बांग्लादेश में उससे निकाह किया।
पुलिस की व्यापक जांच जारी
धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों, दस्तावेजों और नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
मुख्य बिंदु
-
बांग्लादेशी नागरिक भारत में फर्जी पहचान के आधार पर रह रहा था
-
जांच में हिंदू महिला का धर्म बदलकर फर्जी बांग्लादेशी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा
-
फर्जी पहचान से बांग्लादेश में किया गया निकाह
-
प्रकरण में कई एजेंसियों के साथ समन्वय कर पुलिस कर रही विस्तृत जांच