देहरादून ,
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने अपने पुत्र मास्टर सनव बंसल का आठवां जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया। उन्होंने अपनी पत्नी सुरभि बंसल और छोटे पुत्र सिविक के साथ आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर साधूराम पहुंचकर जन्मदिन उन बच्चों के बीच मनाया, जिन्हें बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति की स्थिति से रेस्क्यू कर सेंटर में रखा गया है।
मास्टर सनव ने बच्चों संग केक काटकर खुशियां साझा कीं। सेंटर के बच्चों ने कागज से बनाया हस्तनिर्मित गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बच्चों में इस दौरान विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर खूब मस्ती की।
डीएम बंसल ने कहा कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना से ही बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है। सेंटर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाते हैं।
सेंटर में अब तक की उपलब्धियां
-
अब तक 103 बच्चों को मानसिक रूप से रीफ़ॉर्म कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाया गया और स्कूल में दाखिला दिलाया गया।
-
50 बच्चे जल्द स्कूल में प्रवेश के लिए तैयार हैं।
-
बच्चों को योग, संगीत, खेल, काउंसलिंग और जीवन कौशल से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से विकसित किया जा रहा है।
डीएम का यह प्रयास स्टेटस की खाई को पाटने और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला कदम माना जा रहा है, जिसने लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/register/person?ref=IXBIAFVY
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.bh/en-KZ/register?ref=I3OM7SCZ