देहरादून ,
विवाह समारोहों के सीजन की शुरुआत के साथ शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए देहरादून पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं। आईएसबीटी, कारगी चौक, हरिद्वार बायपास रोड और रिस्पना पुल से जोगीवाला तक के मार्ग पर काफी संख्या में वेडिंग प्वाइंट, होटल और फार्महाउस होने के कारण शाम के समय यातायात अत्यधिक प्रभावित होता है।
आमजन को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 20 नवंबर 2025 से अगले आदेशों तक दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक इन मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रतिबंधित मार्ग
आईएसबीटी → कारगी चौक → हरिद्वार बाईपास रोड → रिस्पना पुल → जोगीवाला
रूट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था
● हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन
→ लालतप्पड़ में पार्क किए जाएंगे।
● हिमाचल / पांवटा साहिब की ओर से आने वाले भारी वाहन
→ नया गांव में पार्क किए जाएंगे।
● सहारनपुर/उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले भारी वाहन
→ आशारोड़ी के आसपास चिन्हित स्थानों पर पार्क किए जाएंगे।
● विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन
→ प्रेमनगर एवं सेलाकुई सीमा पर पार्क किए जाएंगे।
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.