एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस – uttarakhandawaaz.in

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से लगभग 52 लाख रुपये मूल्य की 173.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
पहाड़ी जनपदों से आने वाले ग्राहकों व स्थानीय नशा करने वालों को सप्लाई करने की फिराक में था अभियुक्त

देहरादून ,

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

थाना विकासनगर पुलिस द्वारा अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत देहरादून रोड, हरबर्टपुर–विकासनगर बस अड्डे के गेट से एक नशा तस्कर आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून (उम्र 32 वर्ष) को 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त मो०सा० स्प्लेंडर (UK 07 AB 1985) को भी पुलिस ने सीज किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त स्मैक खुशहालपुर निवासी मेहराज से लेकर आया था, जिसे वह पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों तथा स्थानीय नशा करने वालों को बेचने की योजना में था।


गिरफ्तार अभियुक्त

  1. आरिफ पुत्र लुकमान
    निवासी – खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून
    उम्र – 32 वर्ष

वांछित अभियुक्त

  1. मेहराज
    निवासी – खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून


बरामदगी

  1. 173.33 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य: ₹52 लाख)

  2. UK 07 AB 1985 – मोटरसाइकिल स्प्लेंडर

2 thoughts on “एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *