देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढींगरा द्वारा लिखित पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विशेषकर महिलाओं को नेतृत्व और प्रगति की दिशा में प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का मजबूत होना अनिवार्य है और उत्तराखण्ड की बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी संस्कृति और परंपराओं में निहित है, और इन्हें संरक्षित रखने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ना है। सम्मेलन के बाद अनेक प्रवासियों ने अपने मूल गांवों के विकास और राज्य निर्माण में सहयोग की इच्छा जताई है।
कार्यक्रम में गीता पुष्कर धामी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, दून इंटरनेशनल स्कूल समूह के संस्थापक डी.एस. मान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/tr/register-person?ref=MST5ZREF
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.