चमोली ,
उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में सप्त शृंग पर्वत शिखरों के मध्य स्थित हिंदू सिक्ख धार्मिक आस्था का संगम श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब धाम में भी रविवार देर सांय से झमाझम बारिश का दौर जारी है, बावजूद इसके गुरु आस्था पथ पर श्रद्धालुओं की संगत लगातार आगे बढ़ते हुए गुरु धाम श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंच रही है l श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मैनेजमेंट ट्रस्ट के वरिष्ट प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब में देर शाम से बारिश ही रही है, लेकिन मौसम भी गुरु के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध आस्था और विश्वास के आगे नतमस्तक है l हेमकुंड साहिब यात्रा सुगमता के साथ जारी है l श्रद्धालु पवित्र अमृत सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने के बाद गुरु महाराज जी की अरदास, शबद कीर्तन का रसपान करते हुए वाहे गुरु जी के दरबार में मत्था टेक पुण्य के भागी बन रहे है, सरदार सेवा सिंह ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा चमोली जनपद के उच्च हिमालई क्षेत्रों में/हेमकुंड साहिब धाम के लिए हल्की बारिश का अपडेट जारी है, लेकिन गुरु धाम में लगातार झमाझम बारिश हो रही है,समूद्र तल से करीब साढ़े चौदह हजार फीट की ऊंचाई पर देर रात से हो रही बारिश के बाद भी गुरु कृपा से लोकपाल घाटी में यात्रा निरंतर सुगमता के साथ जारी है l