एसएसपी अजय सिंह को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया – uttarakhandawaaz.in

एसएसपी अजय सिंह को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया

देहरादून ,

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया।

एसएसपी अजय सिंह को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान समारोह आज आयोजित रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान संपन्न हुआ।

पूर्व में इस सम्मान की घोषणा की गई थी, जिसे आज औपचारिक रूप से राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और नागरिकों ने एसएसपी अजय सिंह को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

2 thoughts on “एसएसपी अजय सिंह को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *