स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने किया नि:शुल्क जांच एवं परामर्श का आयोजन
देहरादून,
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कौशल विकास एवं रोजगार महोत्सव 2025 में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), देहरादून द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं नि:शुल्क औषधि वितरण सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना सेमवाल एवं डॉ. कैलाश गुंज्याल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सीर्सवाल, जिला आशा समन्वयक दिनेश पांडे, अखिलेश डबराल, अर्चना उनियाल, मनीषा बिष्ट, सुमित नौटियाल, आशा सेमल्टी, भरत रावत, दीपा नारंग एवं यूपीएचसी माजरा की मेडिकल टीम सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला स्तरीय प्रबंधक उपस्थित रहे।
जिला चिकित्सालय देहरादून में मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर
रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय देहरादून के डीईआईसी केन्द्र में एक मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 300 से अधिक बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।
कैंप के दौरान —
-
बाल रोग संबंधी 26
-
नाक, कान, गला रोग संबंधी 74
-
नेत्र रोग संबंधी 98
-
तथा अन्य 42 रोगों से संबंधित जांचें की गईं।
बच्चों को सूक्ष्म जलपान एवं उपहार (गिफ्ट) भी वितरित किए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग का संकल्प है कि “जनपद के अंतिम व्यक्ति तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें।”
शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ. निधि रावत, मेड्रिना अस्पताल से डॉ. हर्षिता, डॉ. प्रियंका गैरोला, डॉ. शशि वासन, डॉ. के. आर. सोन, डॉ. अनु स्वरूप, डॉ. निशा सिंगला, डॉ. जे. पी. नौटियाल, डॉ. हर्षवर्धन खुराना, तथा एबीएसके टीम से नवीन, सविता नेगी, डॉ. पूनम, नीमा, वंदना, एनसीडी सेल से सुभांश भट्ट, प्रवीन खत्री, एवं गीता शर्मा, कल्पना उपस्थित रहे।
इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस का संदेश “स्वस्थ उत्तराखण्ड, सशक्त उत्तराखण्ड” जन-जन तक पहुंचाया गया।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.info/zh-CN/register-person?ref=WFZUU6SI