देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा, रेसकोर्स पहुंचकर माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समाज में भाईचारे और एकता का संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों और शिक्षाओं के माध्यम से समाज की बुराइयों को दूर करने का कार्य किया। उन्होंने लोगों को सत्य, सेवा और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की जनता से गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, शांति व एकता का वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.