स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत देहरादून में 11 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 7132 लाभार्थी हुए लाभान्वित

देहरादून ,

शुक्रवार को जनपद देहरादून में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 11 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 7132 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इन शिविरों में की गई प्रमुख स्वास्थ्य जांच एवं सेवाओं का विवरण इस प्रकार रहा —

  • उच्च रक्तचाप जांच — 5370

  • मधुमेह जांच — 3033

  • सर्वाइकल कैंसर जांच — 940

  • स्तन कैंसर जांच — 1402

  • मुख कैंसर जांच — 2487

  • ए.एन.सी जांच — 1033

  • किशोरी स्वास्थ्य परामर्श — 335

  • पोषण परामर्श — 3028

  • अनीमिया जांच — 1410

  • टीकाकरण — 785

  • टीबी जांच — 2469

  • टीबी निःक्षय मित्र पंजीकरण — 147

  • सिकल सेल जांच — 150

  • सामान्य स्वास्थ्य परामर्श — 2183

  • आयुष्मान कार्ड बनाए गए — 77

  • ई-रक्तकोष पंजीकरण — 36

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नजदीकी स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों को समय रहते गंभीर बीमारियों की जांच एवं उपचार का अवसर प्रदान करते हैं।

ज्ञात हो कि जनपद देहरादून में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सामुदायिक एवं ग्राम/वार्ड स्तर पर कुल 425 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें से 12 वृहद विशेषज्ञ शिविर उप जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श और जांच सेवाएं देंगे।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना और परिवारों को सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *