राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

देहरादून ,
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज से 4 नवंबर 2025 तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। अपने इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न धार्मिक, शैक्षणिक और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

दौरे का कार्यक्रम:

  • 2 नवंबर: राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

  • 3 नवंबर: देहरादून में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी।
    उसी दिन, वह नैनीताल राजभवन की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में भी भाग लेंगी।

  • 4 नवंबर: राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम में दर्शन करेंगी और तत्पश्चात कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं तथा संबंधित जिलों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *