उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष 31 अक्टूबर को हरिद्वार में देवभूमि रजत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह समारोह उत्तराखंड की सांस्कृतिक, साहित्यिक और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन राज्य की विकास यात्रा, विरासत और परंपराओं का जीवंत चित्र प्रस्तुत करेगा।
मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सायंकाल करेंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राज्य की 25 वर्षों की विकास गाथा को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में पर्यटन, विरासत, नवाचार और डिजिटल प्रगति को प्रमुखता दी जाएगी।
प्रमुख कार्यक्रम
दोपहर सत्र:
- कवि सम्मेलन — सुप्रसिद्ध कवि दुष्यंत एवं उनकी टीम काव्य पाठ करेंगे।
- समूह नृत्य प्रतियोगिता — स्कूल छात्रों और युवाओं द्वारा पारंपरिक व आधुनिक नृत्य प्रस्तुतियाँ होंगी।
सायंकालीन सत्र:
- उद्घाटन समारोह व डिजिटल प्रदर्शनी का अनावरण — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा।
- गिटार शो — स्ट्रिंग्स म्यूज़िक केयर समूह की विशेष प्रस्तुति, जिसने 28 सितंबर 2025 को हरिद्वार में 226 कलाकारों के साथ “Most Number of People Reciting Hanuman Chalisa While Displaying Performing Arts” के लिए High Range World Records में स्थान बनाया था।
लोक-सांस्कृतिक संध्या
समापन सत्र में प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं लोकप्रिय लोकगायिका श्वेता महरा भी अपनी स्वर लहरियों से शाम को संगीतमय बनाएंगी।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!