प्रकाश पर्व के अवसर पर कल, 31 अक्टूबर को देहरादून में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के सुचारू संचालन और शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
समय: दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
शोभा यात्रा मार्ग:
गुरुद्वारा पटेल नगर – सहारनपुर चौक – लक्खी बाग पुलिस चौकी – दर्शनी गेट – धामावाला – पलटन बाजार – दर्शनलाल चौक – बुद्धा चौक – सुभाष रोड – गुरुद्वारा श्री नानक निवास, सुभाष रोड, देहरादून।
ट्रैफिक व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
- शोभा यात्रा के साथ-साथ यातायात भी चलता रहेगा। यात्रा सड़क के बाईं ओर निकलेगी जबकि दाईं ओर से वाहनों का संचालन जारी रहेगा।
- आवश्यकता पड़ने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
- सहारनपुर चौक पर यात्रा पहुंचने पर कांवली रोड और पटेलनगर मंडी से आने वाले वाहनों को बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- दर्शनी गेट पहुंचने पर सभी मार्गों से यातायात पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।
- घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर बढ़ने पर चकराता रोड का ट्रैफिक ओरियन्ट चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
- दर्शनलाल चौक पर यात्रा पहुंचने पर तहसील चौक से आने वाले वाहनों को घण्टाघर की ओर, और लैन्सडॉन चौक से आने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर भेजा जाएगा।
- बुद्धा चौक पहुंचने पर दून चौक से आने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा, जबकि क्रॉस रोड से आने वाले वाहनों को मनोज क्लिनिक से सीजेएम तिराहे की ओर मोड़ा जाएगा।
- शोभा यात्रा के एमकेपी चौक के समीप पहुंचने पर ट्रैफिक को रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा। सीएमआई और रेसकोर्स चौक से एमकेपी की ओर कोई वाहन नहीं भेजा जाएगा।
- यात्रा के गुरुद्वारा श्री नानक निवास पहुंचने पर सभी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और शोभा यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें ताकि प्रकाश पर्व का यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=GGYHGRE
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!