उत्तराखंड में ईगास/बग्वाल पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा

देहरादून,
उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि राज्य के लोकपर्व ईगास/बग्वाल को इस वर्ष पूरे उत्तराखंड में बड़े उत्साह और पारंपरिक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, इस पर्व के साथ ही उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुरुआत होगी।

रजत जयंती वर्ष के तहत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन 1 से 9 नवंबर तक देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विभिन्न हिमालयी राज्यों से कलाकार एवं प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे, जिससे यह आयोजन एक सांस्कृतिक महोत्सव का रूप लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *