27 और 28 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट, DJ संचालन और आतिशबाजी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
देहरादून ,
छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं और आमजनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है। 27 और 28 अक्टूबर को प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबदनी, नेहरू कॉलोनी सहित अन्य घाट क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ की आशंका के चलते DJ संचालन और आतिशबाजी (बम/पटाखों का फोड़ना) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
A – आसन नदी क्षेत्र:
सुभारती कॉलेज पार्किंग, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी घाट, नंदा की चौकी पेट्रोल पंप और आसन नदी तट पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
B – सेलाकुई क्षेत्र:
वाहनों के लिए नदी किनारे खाली स्थानों को पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
C – मालदेवता क्षेत्र:
मालदेवता, रायपुर और बालावाला से आने वाले वाहनों के लिए मालदेवता रोड पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
D – चंद्रबदनी क्षेत्र:
आईएसबीटी, क्लेमेंट टाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए चंद्रबदनी हाट बाजार ग्राउंड पार्किंग स्थल रहेगा।
डाइवर्जन प्लान
- देहरादून से सहसपुर/विकासनगर जाने वाले वाहनों को रांघडवाला तिराहा–दरू चौक–बडोवाला–सिंधनीवाला तिराहा–धुलकोट मार्ग से भेजा जाएगा।
- श्रद्धालुओं के लिए रूट: रांघडवाला तिराहा–प्रेमनगर चौक–नंदा की चौकी।
- भाऊवाला और बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को सुद्वोवाला चौक–बालाजी धाम कट–ठाकुरपुर रोड से भेजा जाएगा।
- धूलकोट तिराहा से भारी वाहनों को सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक प्लान में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदलाव किया जा सकेगा।
पुलिस की अपील
- नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा।
- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिकतम उपयोग करें।
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा।
- श्रद्धालुओं से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.