देहरादून ,
हिमालयी सरोकारों से जुड़े विचारों की श्रृंखला ‘गंगधारा’ का इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है। देवभूमि विकास संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 15 नवंबर को देहरादून में होगा। इस बार आयोजन का मुख्य विषय प्री-वैडिंग काउंसिलिंग रखा गया है, जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
रविवार को दून विश्वविद्यालय में देवभूमि विकास संस्थान के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ‘गंगधारा’ श्रृंखला की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी और इसे हर वर्ष एक प्रासंगिक सामाजिक विषय पर केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज समाज में कई कारणों से विवाह संबंध टूट रहे हैं, इसलिए आवश्यक है कि विवाह से पूर्व दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जाए ताकि रिश्ते मजबूत और दीर्घकालिक बन सकें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पहले सत्र में उद्घाटन, पत्रिका विमोचन और पिछले वर्ष के ‘गंगधारा’ आयोजन की समीक्षा होगी, जबकि दूसरे सत्र में खुली चर्चा रखी जाएगी। इसमें विधि और मनोविज्ञान के विशेषज्ञों से संवाद होगा।
बैठक में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. एच.सी. पुरोहित, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. दीपक भट्ट, प्रो. यशपाल सुंदरियाल, देवभूमि विकास संस्थान की मेन ट्रस्टी कृर्ति रावत, सचिव सतेंद्र नेगी, प्रो. आर.सी. डंगवाल, कोषाध्यक्ष उमेश रावत और एडवोकेट रवि नेगी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व सांसद रावत और संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/en/register-person?ref=JHQQKNKN
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/ka-GE/register?ref=ILE8IH9H