देहरादून। ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक महान अवसर है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच प्रेम एवं संतुलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सूर्य देवता की आराधना से जीवन के हर पहलू में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की संस्कृति, एकता और सौहार्द का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सभी प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और राज्य में खुशहाली, समृद्धि तथा शांति बनी रहे।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.