देहरादून,
त्यौहारी सीजन के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बिना नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 805 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई, जिनमें से 534 चालकों से मौके पर नगद चालान के रूप में ₹2,93,000 का जुर्माना वसूला गया।
साथ ही 168 वाहन चालकों के कोर्ट चालान किए गए तथा 103 वाहनों को पुलिस ने सीज किया।
एसएसपी देहरादून ने बताया कि त्यौहारी सीजन में आपराधिक और अवांछनीय तत्वों की सक्रियता की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार सड़कों पर सक्रिय हैं और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.