एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल स्कूल में फ्रेशर्स पार्टी की धूम

देहरादून,

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज में वर्ष 2025 की “बॉलीवुड थीम” पर आधारित फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक छात्रों का जोरदार स्वागत आकर्षक मंच सज्जा, ऊर्जावान प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों के उत्साह के साथ किया गया।

पूरे परिसर को मिनी बॉलीवुड के रूप में सजाया गया था। बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी) और एमपीटी (मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी) प्रथम सेमेस्टर के नए छात्रों ने पूरे जोश और रचनात्मकता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, डांस परफॉर्मेंस, रैम्प वॉक और अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों से दर्शकों का दिल जीत लिया। मंच संचालन ईशु जैन, श्रद्धा, निशी, ऐश्वर्या, अंकित, फराह और अर्शू ने किया।

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में खिताबों से नवाजा गया —

🏆 एमपीटी प्रथम सेमेस्टर

  • मिस्टर फ्रेशर: ईशु त्यागी

  • मिसेज फ्रेशर: इश्रत

  • मिस्टर स्पार्कल: निशांत

  • मिस्टर स्र्पाकल (संशोधित: मिस स्पार्कल): प्रियंका

  • मिस्टर चार्मिंग: अपूर्व

  • मिसेज चार्मिंग: अंकिता

🏆 बीपीटी प्रथम सेमेस्टर

  • मिस्टर फ्रेशर: हरकीरत

  • मिसेज फ्रेशर: शेरिल

  • मिस्टर स्पार्कल: सौरभ

  • मिसेज स्पार्कल: अंकिता

  • मिस्टर चार्मिंग: आर्यन

  • मिसेज चार्मिंग: ऋतु

इन खिताबों को डीन प्रो. (डॉ.) कीर्ति सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा, प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. तबस्सुम आजमी, डॉ. शमा परवीन, डॉ. सुरभि, डॉ. रविंद्र, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुषांत, डॉ. नेहा, मिस दिव्या, मिस निवेदिता, मिस शिल्पा और मिस अनुराधा द्वारा प्रदान किए गए।

फ्रेशर्स पार्टी ने विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा का संचार किया — एक ऐसा आयोजन जिसने नए छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की यादगार शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *