देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को ‘मानसखंड’ के अंतर्गत आने वाले पावन मंदिरों—विशेष रूप से कैंची धाम और जागेश्वर धाम—की यात्रा हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगा।
राज्यपाल ने राष्ट्रपति को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखंड में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश इस दिशा में निरंतर उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।