एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. में नव आगंतुक छात्रों की वाइट कोट सेरेमनी और चरक शपथ सम्पन्न

देहरादून

06 अक्टूबर 2025 को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) में एमबीबीएस वर्ष 2025 बैच के नव आगंतुक (फ्रैशर) छात्रों की वाइट कोट सेरेमनी और चरक शपथ का आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई (वाइस चांसलर इंचार्ज एवं प्रेसिडेंट के सलाहकार), निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर फ्रैशर छात्रों को अपने हाथों से वाइट कोट पहनाकर सेरेमनी सम्पन्न कराई गई। प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र आज भविष्य के डॉक्टर के रूप में समाज की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी निभाने के लिए पहला कदम उठा रहे हैं। उन्होंने छात्रों को वाइट कोट से जुड़े सम्मान और उत्तरदायित्व को समझकर अनुशासित और आदर्श छात्र बनने की प्रेरणा दी।

निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि वाइट कोट पहनना केवल शिक्षा की शुरुआत नहीं, बल्कि समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने छात्रों का स्वागत करते हुए बताया कि इस संस्थान में मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ मानवता की सेवा करना भी सिखाया जाता है।

इसके बाद अकादमिक इंचार्ज डॉ. निधि जैन द्वारा छात्रों को चरक शपथ दिलाई गई। डॉ. पुनीत ओहरी ने कहा कि यह सेरेमनी नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा निर्देशित है और शपथ के माध्यम से छात्रों को मेडिकल प्रोफेशन के नैतिक, मौलिक और मानवीय उत्तरदायित्व से परिचित कराया गया।

इस वाइट कोट सेरेमनी और चरक शपथ में 134 नव आगंतुक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वाणी शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुमन बाला, डॉ. ललित कुमार वाष्णेय, डॉ. तारिख मसूद, विभिन्न विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य और छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *