UKSSSC परीक्षा प्रकरण: जस्टिस ध्यानी ने बहादुरपुर परीक्षा केंद्र का किया अचानक निरीक्षण

हरिद्वार ,

नकल विरोधी कानून के तहत पंजीकृत अभियोग की जांच के सिलसिले में शासन द्वारा नियुक्त जाँच आयोग के अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश यू.सी. ध्यानी ने आज बीजापुर गेस्ट हाउस में एसआईटी टीम से मुलाकात कर जांच की अब तक की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। इस बैठक में तीन घंटे तक मामले की समीक्षा की गई।

एसआईटी से जानकारी प्राप्त करने के बाद जस्टिस ध्यानी अचानक हरिद्वार, बहादुरपुर जट्ट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुँचे। वहाँ उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य तथा अन्य नियुक्त स्टाफ से परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *