मसूरी / देहरादून ,
उत्तराखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार आज, 30 सितंबर 2025 को नगर पालिका परिषद् मसूरी के टाउन हॉल में एक वृहद्ध बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. खजान सिंह और सैकड़ों मरीज एवं स्वास्थ्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
डॉ. प्रदीप राणा और डॉ. खजान सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य रूप से शिविर में रक्तदान शिविर और दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
माननीय मंत्री श्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय, मसूरी-देहरादून को हर संभव सहयोग और सहायता देने का आश्वासन दिया। अतिथियों ने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और शिविर स्टाफ के कार्य की सराहना की।
शिविर में चिकित्सा सेवाओं का आंकड़ा:
-
कुल पंजीकरण: 364 मरीज
-
अस्थिरोग विभाग: 44
-
स्त्रीरोग विभाग: 25
-
दंत रोग विभाग: 27
-
बालरोग विभाग: 7
-
नेत्र रोग विभाग: 51
-
ईएनटी विभाग: 12
-
मनोवैज्ञानिक जाँच: 8
-
फिजियोथेरेपी: 36
-
टीकाकरण (ANC): 9
-
एक्स-रे: 4
-
पैथोलॉजी विभाग: 103
-
एनसीडी विभाग स्क्रीनिंग: 101
-
दिव्यांग शिविर पंजीकरण: 16, प्रमाण पत्र जारी: 11
-
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले: 42
-
आयुष्मान कार्ड: 5, आभा कार्ड: 5
-
आरबीएसके काउंसलर द्वारा 50 व्यक्तियों का सिकिल सैल एनीमिया जांच और 50 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग
शिविर में कोरोनेशन चिकित्सालय, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर के चिकित्सकों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग भी रहा।