फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 सितंबर से

देहरादून ,

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को खेल विभाग की समीक्षा बैठक के बाद घोषणा की कि 18 सितंबर से प्रदेशव्यापी ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान की शुरुआत की जाएगी।

 विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप होगा लॉन्च

  • 18 सितंबर को मुख्यमंत्री विशेष पोर्टल और मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे।

  • 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से हजारों लोग इस अभियान से जोड़े जाएंगे।

  • विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।


💪 लक्ष्य — हर आयु वर्ग में फिटनेस को बढ़ावा

  • अभियान का उद्देश्य हर आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।

  • खेल महाकुंभ अब ‘सीएम कप’ के नाम से होगा, जो 1 अक्टूबर से न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा।


💰 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए भी प्रावधान

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना व खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए बजट की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश।

  • संविदा प्रशिक्षकों के मानदेय के लिए भी बजट सुनिश्चित करने को कहा गया।

  • स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित: विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *