देहरादून ,
भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी प्रक्रिया को तेज करते हुए एक नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है। इसके तहत अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने या अपडेट के मात्र 15 दिनों के भीतर मतदाता को उसका EPIC कार्ड (वोटर आईडी कार्ड) मिल जाएगा।
🗳️ प्रमुख बिंदु: क्या बदलेगा?
🔹 नामांकन या जानकारी अपडेट के 15 दिनों के भीतर कार्ड की डिलीवरी
🔹 हर चरण की ट्रैकिंग और SMS अलर्ट
🔹 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) से लेकर डाक विभाग (DoP) तक की प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में
🔹 ECI-Net प्लेटफॉर्म पर समर्पित आईटी मॉड्यूल
🔹 डाटा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता
🖥️ कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
-
ECI-Net नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्वाचन अधिकारियों और डाक विभाग के बीच डेटा और सूचना का रियल टाइम साझा
-
हर नागरिक को वोटर कार्ड प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी SMS अलर्ट के जरिए दी जाएगी
-
API इंटीग्रेशन के ज़रिए डाक विभाग की प्रणाली को ECI-Net से जोड़ा जाएगा
-
नई प्रणाली से वोटर कार्ड छपाई, पैकिंग, डिस्पैच और डिलीवरी तक का पूरा सफर ट्रैक किया जा सकेगा
🗣️ मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का वक्तव्य:
“यह कदम मतदाताओं की सुविधा और भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और सुरक्षित तरीके से चुनावी सेवाएं प्रदान की जाएं।”
✅ पिछले चार महीनों में आयोग की अन्य पहलकदमियां:
-
डिजिटल वोटर हेल्पलाइन ऐप में सुधार
-
मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़ोतरी
-
प्रवासी मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाना
-
स्पेशल कैटेगरी के लिए बूथ लेवल हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत