देहरादून,
जनपद देहरादून में आई आपदा के चलते कई सड़कों व पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण कई मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन प्लान) लागू किया है, जिससे यातायात को सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
🚧 डायवर्जन प्लान
-
विकासनगर → देहरादून शहर
ट्रैफिक को धूलकोट तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, जो सिंघनीवाला तिराहा → नया गांव होते हुए शहर में प्रवेश करेगा। -
भाउवाला / सुद्धोवाला / झाझरा → देहरादून शहर
ट्रैफिक को बाला जी धाम से डायवर्ट कर बडोंवाला → प्रेमनगर / आईएसबीटी / देहरादून शहर भेजा जाएगा। इसी मार्ग से वापसी भी होगी। -
देहरादून शहर → विकासनगर / सहसपुर / झाझरा / सेलाकुई
ट्रैफिक को रागड़वाला तिराहा से डायवर्ट कर बडोंवाला → सिंघनीवाला तिराहा → धूलकोट होते हुए भेजा जाएगा। -
हिमाचल / चंडीगढ़ / पांवटा साहिब
यात्री सेंट ज्यूड चौक → बडोंवाला → विकासनगर मार्ग से आगे जा सकते हैं। -
सहारनपुर → देहरादून
सामान्य रूट से आवागमन जारी रहेगा। -
नेपाली फार्म → देहरादून / ऋषिकेश
सामान्य रूट से आवागमन जारी रहेगा। -
मसूरी मार्ग
सभी मार्ग फिलहाल बंद हैं। मसूरी से आने-जाने पर रोक रहेगी।
📝 प्रशासन ने अपील की है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और डायवर्ट प्लान का पालन करें, ताकि राहत व बचाव कार्य बाधित न हों।