देहरादून ,
संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार ने बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सचिव ने राज्यपाल को विभाग द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘संस्कृत ग्राम’ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को संस्कृत संभाषण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण समुदाय को पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विभाग के इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के तहत तैयार की जा रही ‘मेरी योजना’ पुस्तक के अगले संस्करण पर भी शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि इन योजनाओं को और व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सके।
